आज 10 पॉजिटिव मिले, अब तक 410 मामले; सरकार ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कामगारों को एक हजार रुपए देने का फैसला किया

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में पांच और मेरठ में छह पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 410 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आगरा में 390 सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया था। इनमें से पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन से लोगों का कार्य प्रभावित है, इसलिए जितने भी ठेला, खुमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, कुली और अन्य सेवाएं देने वाले लोग हैं, उनके बारे में हमने सर्वे कराकर प्रशासन को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई है। 


कोरोना अपडेट्स:



  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 11 लाख निर्माण कार्य से जुड़े वर्कर्स को लॉकडाउन तक एक हजार रुपए देने की घोषणा की। यह पैसा उनके बैंक अंकाउट में जमा किया जाएगा। 

  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 31 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक चार लोगों की मौत हुई है। 

  • आगरा में शुक्रवार को 5 पॉजिटिव केस मिले। ये सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसके साथ आगरा में संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है। इनमें तब्लीगी जमात के 49 मामले हैं। सभी को क्वारैंटाइन में रखा गया। 


नोएडा: गुरुवार को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला


उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के खतरे के कारण 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील किए हैं। पहले दिन गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 22 हॉटस्पॉट पर प्रशासन की ओर से सब्जियों और फलों की होम डिलिवरी शुरू कर दी गई। हालांकि, गुरुवार सुबह दूध के लिए लोगों को काफी समस्याएं भी उठानी पड़ीं। अच्छी बात यह रही कि नोएडा में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। अब तक जिले में कोरोना के कुल 64 मामले आ चुके हैं।


नोएडा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर घर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग घर घर जाकर संक्रमित व्यक्ति या विदेश से आए लोगों की जानाकारी जुटा रही हैं। अच्छी बात यह रही कि नोएडा में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। अब तक जिले में कोरोना के कुल 64 मामले आ चुके हैं।
नोएडा में आंगनबाड़ी वर्कर्स को घर-घर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रयागराज: जमात में शामिल होने की जानकारी छिपाने वाले प्रोफेसर पर एफआईआर



  • पुलिस ने एक प्रोफेसर पर तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने के बावजूद यह जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज की है। प्रोफेसर और उनकी पत्नी को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।

  • 15 अन्य लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। इनमें एक व्यक्ति तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जबकि अन्य जमात के लिए प्रयागराज आए थे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। इन लोगों को फूलपुर इलाके से बुधवार की रात हिरासत में लिया गया।


बागपत: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 151 वाहनों का चालान हुआ


सरकार की लाख सख्ती के बावजूद लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को बागपत में सख्त रुख अपनाया। जिले के बडौत थाना क्षेत्र में 151 वाहनों के चालन काटे। 


नियमों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को बागपत में सख्त रुख अपनाया और जिले के बडौत थाना क्षेत्र में ऐसा करने वाले व्यक्तियों के 151 वाहनों का चालान किया गया।
बागपत जिले के बडौत थाना क्षेत्र में 151 वाहनों के चालान काटे गए। 


मेरठ: 6 नए संक्रमित सामने आए, मरीजों क संख्या बढ़कर 43 तक पहुंची



  • मेरठ में शुक्रवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से तीन मवाना के दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर का है। अब मेरठ में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 43 हो गई है। शुक्रवार 87 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

  • मेरठ में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर वाले क्षेत्रों को शासन के निर्देश पर सील किया गया है। गुरुवार देर रात तक ऐसे 17 केस उन लोगों पर दर्ज किए गए जो सील किए गए इलाकों में नियमों का उल्लघंन कर बिना वजह घर से बाहर निकले थे।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर वाले क्षेत्रों को शासन के निर्देश पर 12 हॉटस्पॉट हैं को सील किया गया है। गुरूवार को ऐसे 17 केस उन लोगों पर दर्ज किये गए जो सील किये गए इलाकों में नियमों का उल्लघंन कर बिना वजह घर से बाहर निकले
मेरठ में 12 हॉटस्पॉट चिन्हित कर सील किए गए हैं। गुरुवार को 17 लोगों पर केस दर्ज किया गया।



झांसी: 10 रुपए का मास्क 50 रुपए में बेचने पर एफआईआर
झांसी मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार की देर शाम यहां एक जमाती और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की तीसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह मास्क की कालाबाजारी कर रहा था। औषधि विभाग आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


Popular posts
कांग्रेस महासचिव प्रियंका का योगी को पत्र; कहा- लोगों का भरोसा जीतकर महामारी पर पायी जा सकती है विजय, डर फैलाकर नहीं
नोकिया 1.3 और 5.3 के साथ लॉन्च हुआ कंपनी का पहला 5G फोन 8.3, 120 देशों में काम करने वाली HMD कनेक्ट ग्लोबल सिम भी लॉन्च की
Image
6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुन सकेंगे
29 जनवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी A51, 4 रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगा; 22990 रु हो सकती है कीमत
पंचकूला में सर्वे करने गई पुलिस टीम और आशा वर्कर पर लोगों ने किया हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार